फाइल फोटो
नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यसभा में आज दो बिल पेश किए जाने हैं. तटीय पोत परिवहन विधेयक 2024 और गोवा राज्य, सभा निर्वाचन क्षेत्र, अनुसूचित जनजाति प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक 2024 आज विचार और पारित किए जाने के लिए पेश किया जाएगा. राज्यसभा में भी दो बिल आज की कार्यसूची में सूचीबद्ध हैं. सहकारिता मंत्री अमित शाह त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी बिल 2025 आज राज्यसभा में पेश करेंगे.
लोकसभा में कल 12 बजे वक्फ संशोधन बिल आएगा. विपक्षी दलों ने इस पर 12 घंटे चर्चा की मांग की है.