डिग्री कॉलेज सोलन के पास निजी बस और पिकअप में जोरदार टक्कर

Update: 2026-07-27 09:29 GMT
Solan. सोलन। शहर के डिग्री कॉलेज के समीप सोमवार को एक निजी बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार निजी बस गिरीपुल की ओर से सोलन आ रही थी, जबकि पिकअप सोलन से राजगढ़ की ओर जा रही थी। डिग्री कॉलेज के पास पहुंचते ही दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
Tags:    

Similar News