चंडीगढ़। एक बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व मंत्री को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि डी.ए. मामले में विजीलैंस ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला को तलब किया है। विजिलेंस ने सिंगला को समन भेजा है। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में विजीलैंस की जांच के दायरे में आने वाले सातवें पूर्व मंत्री सिंगला को संगरूर कार्यालय में तलब किया गया है। सिंगला 2009 में संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे और 2014 में भगवंत मान से हार गए थे। हालांकि, उन्होंने 2017 में संगरूर से विधानसभा चुनाव जीता और कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। उनके पास प्रमुख विभागों में शिक्षा और लोक निर्माण विभाग थे।