बैड टच: युवती से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया, एक्टिवा सवार जाएगा जेल
वीडियो हुआ वायरल.
इंदौर: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक स्कूटर सवार युवक को सड़क पर टहल रही एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पुरानी है जब एमआईजी थाना क्षेत्र में खाना खाने के बाद एक युवती टहल रही थी. उसी दौरान फोन पर बात कर रही युवती के पास एक स्कूटर सवार युवक आया और उसे गलत तरीके से छूते हुए निकल गया.
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक को स्पष्ट रूप से स्कूटर से आते हुए और युवती से छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है.
वहीं, पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर एमआईजी थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है. बता दें कि छेड़छाड़ से जुड़े मामलों में मुख्य रूप से भारतीय दंड संहिता (IPC) की निम्नलिखित धाराएं लागू होती हैं.