डंपर और चार पहिया वाहन के बीच टक्कर Video, 4 लोगों की मौत

बड़ा हादसा

Update: 2025-11-16 02:00 GMT

जम्मू। बडगाम जिले में शनिवार रात एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन और एक डंपर ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए. दुर्घटना कश्मीर के बडगाम रिंग रोड पर हुआ है. मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद नौ लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार को 'मृत' घोषित कर दिया गया. बडगाम के उपायुक्त ने बताया कि बडगाम के पलार में रात करीब 10:30 बजे एक टाटा सूमो वाहन और एक डंपर ट्रक के बीच टक्कर हुई. उन्होंने बताया कि पांच अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta. com पर.  


Tags:    

Similar News

null