हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों को मिटाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि फुले ने महिला शिक्षा और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। सैनी ने कहा कि फुले के आदर्श और समाज सुधार में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।