उपराष्ट्रपति का शिमला दौरा रद्द

Update: 2026-07-10 10:50 GMT
Shimla. शिमला। लगातार खराब मौसम के चलते उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का 10 जुलाई का प्रस्तावित शिमला दौरा रद्द कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में सरदार पटेल की दृष्टि एकीकरण, एकसूत्रता और संघवाद विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घटन करने वाले थे। अब उनकी अनुपस्थिति में कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। 10 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश और विदेश के शिक्षाविद, इतिहासकार, संवैधानिक विशेषज्ञ तथा
शोधार्थी भाग लेंगे।


संगोष्ठी का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों का वर्तमान संदर्भों में पुनर्मूल्यांकन करना है। संगोष्ठी में प्रशासनिक सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा, संवैधानिक शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में सरदार पटेल की भूमिका पर विशेष विचार-विमर्श किया जाएगा। विभिन्न तकनीकी सत्रों में हैदराबाद, कश्मीर, पंजाब की पहाड़ी रियासतों और ओडिशा के भारत में एकीकरण पर विशेषज्ञ अपने शोध प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा भारतीय सिविल सेवा की स्थापना, राजकोषीय संघवाद, संवैधानिक विकास, प्रशासनिक दक्षता और समकालीन संघीय लोकतंत्र की चुनौतियों पर भी चर्चा होगी।
Tags:    

Similar News