राजकुमार को सौंपी उपाध्यक्ष की कमान

Update: 2023-09-09 11:15 GMT
झंडूता। अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद में जुटी झंडूता मंडल भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन भी कर दिया है। शुक्रवार को मंडल भाजपा अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता तथा झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की विशेष मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह जस्वाल ने कार्यकारिणी का ऐलान किया। जिसमें राजकुमार व रामलाल धीमान को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अलावा देशराज को महामंत्री, शमशेर सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि देशराज कपूर, वासुदेव, मनोज लाल व मदन लाल को सचिव तथा बाबू राम, गुलाबू राम, जितेंद्र धीमान, विजय, अभिषेक, प्यार सिंह, रामपाल, रतन लाल, राकेश कुमार, भाग सिंह, मदन लाल, कृष्णराम व रामआसरा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में विशेष पहचान बनाई है। उनके करिश्माई नेतृत्व को विश्व के विकसित देशों ने भी माना है। जी-20 के आज तक के इतिहास में भारत पहली बार इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस संगठन के नेता वित्तीय और रणनीतिक विकास के लिए काम करते हैं। वहीं भाजपा को मजबूत किया जाएगा। ऐसे में दक्षिण पूर्वी देशों के लिए यह बैठक बेहद अहम है और भारत इसका अध्यक्ष देश है। नरेंद्र मोदी ने भारत में राष्ट्रीयता के भाव को मजबूत करने तथा प्रत्येक भारतीय में एकजुटता का भाव सृजित करने की कल्पना भी की है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, उपाध्यक्ष अनिल चंदेल, सचिन, प्यारू राम सांख्यान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन, मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मन्हास मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News