अवाहदेवी बाजार में दोनों तरफ आड़ी तिरछी गाडिय़ां बनी मुसीबत

Update: 2025-04-10 11:56 GMT
Avahadevi. अवाहदेवी। अवाहदेवी बाजार में बार-बार ट्रैफिक जाम लगना आम बात हो गई है। बुधवार को भी लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में बाजार में दुकानों के दोनों और गाडिय़ां कतारों में देखी जा सकती हैं, लेकिन प्रशासन व पुलिस द्वारा कोई सटीक कार्रवाई न होने के चलते यहां बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस कारण आम जनता, नागरिकों, बुजुर्गों, स्कूली बच्चों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की तरफ से रोजाना दर्जनों बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। बुजुर्ग लोग भी बाजार में जरूरी कामकाज के लिए
पहुंचते है।


लेकिन बाजार में आड़ी-तिरछी गाडिय़ां अब मुसीबत बन गई हैं। मुख्य मार्ग में आवाजाही कुछ दिनों के लिए बंद होने के चलते लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर अब जाम की वजह से वाहनों की लंबी लाइनें देखी जा सकती हैं। दुकानों के बाहर आड़ी-तिरछी गाडिय़ां घंटों खड़ी देखी जा सकती हैं, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है या यूं समझें की बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था राम भरोसे ही चली हुई है। जहां पार्किंग का अभाव है वहीं सफाई व्यवस्था भी न के बराबर है। इस समस्या के चलते क्षेत्र के लोगों सहित वाहन चालकों ने प्रशासन व पुलिस से ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने व उचित कार्रवाई अमल में लाई जाने की मांग की है।
Tags:    

Similar News