Heat के बीच सब्जियों को लगा महंगाई का तडक़ा

Update: 2024-06-04 10:15 GMT
Hamirpur: हमीरपुर। जिला में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच सब्जियों की बेतहाशा बढ़ी कीमतों ने लोगों को करारा झटका दे दिया है। अधिकांश सब्जियों के दाम बढक़र दोगुने हो गए हैं तथा कई सब्जियां तो पूर्व दाम का तिगुना आंकड़ा छूने को बेताब हैं। सब्जियों के दामों में अचानक हुई वृद्धि से आम जनमानस हैरान हैं। हालात ऐसे हैं कि जिन सब्जियों की खरीद आमजनमानस सहज कर लेता था अब उन्हें खरीदने से पहले कई बार सोच रहा है।
सब्जियों के अचानक बढ़े दामों ने गृहणियों की रसोई के बजट पर भी असर डाला है।
कई परिवार तो सब्जियों की खरीद से तौबा कर रहे हैं। वहीं कुछेक सब्जियों के दाम में गिरावट दर्ज हुई है। टमाटर के दाम भी निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। जुटाए गए आंकड़े के अनुरूप हमीरपुर जिला में खीरे के दाम डबल हो गए हैं।

कुछ दिन पहले खीरा 20 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा था। गर्मी का प्रकोप बढऩे की वजह से जैसे ही खीरे की खपत बढऩा शुरू हुई तो इसके दाम दोगुने हो गए। वर्तमान में खीरा 40 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से विक्रय हो रहा है। वहीं लौकी 20 रुपए से 40 रुपए, घिया 20 रुपए से 40 रुपए, शिमला मिर्च 30 रुपए से सीधे 60 रुपए किलोग्राम, कद्दू 20 रुपए से 30 रुपए किलोग्राम, मट्टर के दाम 60 रुपए से बढक़र 80 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। फूलगोभी के दाम में भी 10 रुपए की वृद्धि हुई है। वर्तमान में फूलगोभी 50 रुपए किलोग्राम की दर से बिक रही है लेकिन कुछ समय पहले इसके दाम 40 रुपए प्रति किलोग्राम थे। एक तरफ जहां अधिकांश सब्जियों के दाम बढ़े हैं तो भिंडी के दाम में गिरावट दर्ज हुई है। भिंडी पहले 60 रुपए किलोग्राम की दर से बेची जा रही थी जिसके दाम अब 40 रुपए किलोग्राम हुए हैं। यदि बात टमाटर की करें तो इसके दाम सभी की पकड़ में हैं। हमीपुर शहर में टमाटर 20 रुपए किलोग्राम तथा 30 रुपए का दो किलोग्राम बेचा जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->