वडोदरा (आईएएनएस)| वडोदरा पुलिस ने गुरुवार को एम एस यूनिवर्सिटी की एक छात्रा से मारपीट के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सयाजीगंज पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना पिछले वीकेंड की है, जब छात्रा यूनिवर्सिटी के कॉमर्स बिल्डिंग में खड़ी थी। इस बीच आरोपी घनश्याम रघुवंशी अचानक आ गया और उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। वह परेशान था, क्योंकि छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया था।
Full View
जब छात्रा मदद के लिए चिल्लाई तो ड्यूटी पर मौजूद एक सुरक्षा गार्ड उसकी मदद के लिए दौड़ा। उसे देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने कहा कि रघुवंशी उसका पड़ोसी है।
Full View
एक थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
Full View
Tags: