गरामोड़ा बैरियर पर वसूली पर बवाल

Update: 2026-06-14 12:22 GMT
Swarghat. स्वारघाट। स्वारघाट के गरामोड़ा एंट्री टोल टैक्स बैरियर पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। यह टोल बैरियर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है और अब पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने 100 रुपये की जगह 125 रुपये वसूलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोल बैरियर पर बहसबाजी और कहासुनी अब आम बात बन चुकी है। एक गाड़ी चालक ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह टोल पर पहुंचा, उसकी पर्ची काट दी गई। उसने कर्मचारियों को 100 रुपये दिए, लेकिन कर्मचारियों ने उससे 125 रुपये मांगे। गाड़ी चालकों का कहना है कि सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक एंट्री शुल्क 100 रुपये तय है लेकिन टोल कर्मचारी अपनी मनमानी से 125 रुपये वसूल रहे हैं जो पूरी तरह गलत है। इतना ही नहीं लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि टोल पर तैनात कई कर्मचारियों के पास कोई आईकार्ड तक नहीं है जिससे उनकी पहचान पर भी सवाल
खड़े हो रहे हैं।


लोगों का कहना है कि बिना आई.कार्ड के ड्यूटी करना सुरक्षा और पारदर्शिताकृदोनों पर सवाल उठाता है। गाड़ी चालक के मुताबिकए जब उसने पूछा कि अतिरिक्त 25 रुपये किस बात के लिए लिए जा रहे हैं तो टोल कर्मी जवाब देने के बजाय बहसबाजी पर उतर आए। चालक ने बताया कि वह पिछले हफ्ते भी इसी टोल से गुजरा था तब उससे 100 रुपये ही लिए गए थेए लेकिन अब अचानक कैश में 125 रुपये मांगे जा रहे हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यह पूरा घटनाक्रम देखता रहा। चालक का कहना है कि उसने पुलिसकर्मी से भी शिकायत की कि उसके सामने ही बदतमीजी हो रही है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़त वाहन चालक ने प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि यदि टोल पर यही हाल रहाए तो आने वाले समय में विवाद और बढ़ सकते हैं। इस मामले में जब टोल टैक्स अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होता उनसे 125 रुपये शुल्क लिया जाता है। वहीं बहसबाजी और हाथापाई के आरोपों पर प्रबंधन ने कहा कि मैनेजमेंट का कोई भी कर्मचारी किसी से झगड़ा नहीं करेगा।
Tags:    

Similar News