यूपी। यूपी में पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है. बता दें कि इस चरण में कुल 693 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.इनमें 90 महिलाएं शामिल हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. इस दौर में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के कैबिनेट के 5 मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होगा. इनमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya)भी शामिल हैं. बीजेपी ने 2017 के चुनाव में इनमें से 51 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
इस चरण में 693 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 90 महिलाएं शामिल हैं. इस दौर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, रमापति शास्त्री,राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत का फैसला होगा. मौर्य कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं प्रतापगढञ की कुंडा सीट पर भी आज ही मतदान कराया जा रहा है. वहां से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चुनाव लड़ रहे हैं. आपराधिक छवि वाले राजा भैया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.
प्रतापगढ़ रामपुर खास सीट पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना,प्रतापगढ़ सदर से अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल,अमेठी से डा.संजय सिंह, बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया की भी किस्मत का फैसला होगा.
पांचवें चरण में जिन 61 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, 2017 के चुनाव में उनमें से 51 सीटों पर बीजेपी जीती थी. उसकी गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) को 2 सीटों पर जीती थी. वहीं सपा केवल 5 सीटें ही जीत पाई थी. कांग्रेस ने और दो सीटें निर्दलियों ने जीती थीं. बसपा का खाता भी नहीं खुला था.