केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर किया वार

Update: 2024-05-07 11:54 GMT
बसदेहड़ा। देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। यह दावा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत देहलां में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सुनामी को देखकर नेहरू-गांधी परिवार के हाथ पांव फूल गए हैं। हार के डर से गांधी परिवार अपनी पुश्तैनी सीटों पर चुनाव लडऩे से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का देश सहित विदेशों में डंका बज रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी के डर से आज सारा विपक्ष एक होकर चुनाव लड़ रहा है। इसके बावजूद देश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बिलासपुर में एम्स खोला गया। जिसका लाभ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को हुआ है। अब ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर बनाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News