केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी कार्यकर्ता के घर पर खाया खाना
पढ़े पूरी खबर
मणिपुर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसके मद्देनजर बुधवार को चुराचांदपुर में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पार्टी कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का खाना खाया। इस दौरान मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह भी मौजूद थे।
चुराचांदपुर में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में युवाओं के बीच खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। हमने मणिपुर के सभी 16 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर खोलने का फैसला किया है। यहां ओलंपिक पार्क बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।
इससे पहले कांगपोकपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 5 साल हमें दे दीजिए। जितने भी हथियारी ग्रुप हैं, सबके साथ चर्चा करके 5 साल में ऐसी स्थिति बनाएंगे कि उनका कोई भी युवा हथियार नहीं पकड़ेगा। ये हमने असम में करके दिखाया है। बोडोलैंड की समस्या का समाधान किया है।
उन्होंने कहा कि 9,500 से अधिक युवा हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में लौट आए हैं। हम पूर्वोत्तर के सभी युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाना चाहते हैं। हम सभी विद्रोही समूहों के साथ विचार-विमर्श करेंगे और राज्य में शांति लाएंगे।