मेरी माटी मेरा देश के तहत एसपी बलिया एस. आनंद के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा

Update: 2023-08-13 11:45 GMT
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मेरी माटी मेरा देश के तहत जगह-जगह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। उसी क्रम में रविवार को मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बलिया पुलिस द्वारा सभी पुलिसकर्मी, महिला कांस्टेबल होमगार्ड के जवानों ने बढ़ चढ़कर तिरंगा यात्रा को निकाला। पुलिस अधीक्षक एस.आनंद के नेतृत्व मे टीडी कॉलेज से मुख्य मार्गो से होते हुए नगर भ्रमण कर रेलवे स्टेशन बलिया तक तिरंगा यात्रा निकालकर आमजन के अंत कारण में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को जागृत किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के हाथ में तिरंगा झंडा के साथ चल रहे जवानों ने देश भक्ति के नारे को लगाते रहे। मेरी माटी,, मेरा देश,, वंदे मातरम, वंदे मातरम,, भारत माता की जय के उद्घोष नारों से पूरा बलिया देश भक्तिमय हो गया।
Tags:    

Similar News

-->