बेकाबू होकर ऑटो घर में जा घुसा, चालक सहित दो की मौत

मचा कोहराम

Update: 2023-08-05 13:55 GMT
रीवा। शहर के बिछिया थाना अंतर्गत बैसा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने के बाद चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक आटो गांव की सकरी गली में प्रवेश किया। तभी कच्चे घर का टीन शेड दीवार से छू गया। बाहर मालिक ने निकलकर देखा तो सब कुछ सही था। पर एक टीन निकल गई थी। ऐसे में आटो चालक काे समझाइश देने लगा। इसी बीच दूसरे कच्चे घर की दीवार तीन लोगों पर गिर गई। दीवार गिरने के हादसे के बाद गांव वाले दौड़े।
उन्होंने रेलकर्मी और आटो चालक के पोते को निकाल लिया। पर ऑटो चालक को नहीं बचाया जा सका है। दोनों घायलों को देर रात संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार की सुबह रेल कर्मी की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया है। एसजीएमएच चौकी पुलिस ने बताया कि दीवार की चपेट में आने से वीरेंद्र कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम लाल 39 वर्ष निवासी बैसा की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक रेलवे विभाग में प्वाइंट मैन के पद पर हिनौता रामवन स्टेशन में तैनात था। वहीं दूसरा मृतक प्यारे लाल रजक पुत्र छकौड़ी लाल 55 वर्ष निवासी बैसा ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। जबकि प्यारे लाल का पोता बाल बाल बच गया है।
Tags:    

Similar News

-->