देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। राज्य में सबसे अधिक वर्षा ऊधमसिंह नगर जिले में दर्ज की गई। गुलरभोज में 91.5 मिमी, काशीपुर में 89.0 मिमी और गदरपुर में 86.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। मौसम संबंधी सभी अलर्ट आम लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि लोग समय रहते सतर्क होकर जरूरी एहतियाती कदम उठा सकें।
नैनीताल जिले में कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी और धारी में 66.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। चंपावत जिले में पाटी में 72.5 मिमी, लोहाघाट में 68.5 मिमी और चंपावत में 60.5 मिमी बारिश हुई। पौड़ी गढ़वाल जिले में नैनीडांडा में 65.0 मिमी, लैंसडौन में 54.0 मिमी और कालागढ़ में 52.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अल्मोड़ा जिले में जैंती में 63.0 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी और रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा हुई।
देहरादून जिले में निरंजनपुर में 57.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। रायवाला में 20.5 मिमी और चकराता में 18.5 मिमी वर्षा हुई। पिथौरागढ़ जिले में गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46.0 मिमी और बेरीनाग में 38.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर जिले में डंगोली में 47.0 मिमी, कांडा में 44.5 मिमी और लिटी में 34.0 मिमी वर्षा हुई। उत्तरकाशी में जानकी चट्टी में 43.0 मिमी, गंगोत्री में 41.0 मिमी और हर्षिल में 33.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
चमोली जिले में पोखरी में 42.0 मिमी, औली में 40.0 मिमी और गौचर में 38.5 मिमी बारिश हुई। रुद्रप्रयाग जिले में अगस्त्यमुनि में 26.0 मिमी, जखोली में 25.5 मिमी और सोनप्रयाग में 25.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हरिद्वार जिले में खानपुर में 23.5 मिमी, लक्सर में 21.5 मिमी और हरिद्वार में 19.5 मिमी बारिश हुई। वहीं टिहरी गढ़वाल जिले में चंबा में 19.5 मिमी, कनाताल में 18.5 मिमी और नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रशासन की ओर से लोगों को मौसम संबंधी अलर्ट पर ध्यान देने और परिस्थितियों के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम विभाग के साथ समन्वय कर जरूरी सूचनाएं आम लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।