CM आवास के सामने 2 महिलाओं ने जान देने की कोशिश की

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-06-01 02:18 GMT

ओडिशा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आवास के पास रविवार को तीन महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विरोध कर रही महिलाओं में से 2 ने जहर खा लिया. बताया जाता है दोनों ने यह कदम खुर्दा जिले में ज़मीन विवाद को सुलझाने में हुई "देरी" के चलते उठाया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

भुवनेश्वर के DCP जगमोहन मीना ने बताया कि यह घटना लोअर पीएमजी स्थित प्रदर्शन के लिए तय जगह के पास हुई. डीसीपी ने कहा कि तीन महिलाएं तय जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं और खुर्दा के बनपुर में ज़मीन विवाद को सुलझाने की मांग कर रही थीं. बनपुर से पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन स्थल पर बुलाया गया ताकि उन्हें उनके इलाके में ले जाकर इस मुद्दे को सुलझाया जा सके.

बनपुर के लिए रवाना होने से पहले उन तीन महिलाओं में से दो एक पब्लिक टॉयलेट में गईं और कथित तौर पर वहीं ज़हर खा लिया. उन्होंने बताया कि उन दोनों महिलाओं को कैपिटल हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है.

वहीं मामले में एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि जहर खाने वाली महिलाओं का इलाज पोटाश-पानी से किया गया और उन्हें उल्टी करवाई गई. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अब वे खतरे से बाहर हैं.


Tags:    

Similar News