ईंट की दीवार गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत, मचा हड़कंप

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-04-17 15:11 GMT

भेलागुरी: किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र के भेलागुरी गांव में रविवार की सुबह एक ईट भट्ठे में खड़ी ईंट की दीवार गिरने से कार्य कर रहे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गयी। दोनों मृतक मजदूर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार दिनहाटा के रहने वाले थे।

एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर सुखानी पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम किशनगंज सदर अस्पताल में करा शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ के लिये ईट भट्टा के एक कर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार जोगेन वर्मन (50) व मजनू शेख (47) अन्य मजदूरों के साथ ईंट भट्ठे में कार्य कर रहे थे। कार्य करने के दौरान वर्षों से रखी ईंट की बड़ी दीवार गिर गयी और दोनों उसकी चपेट में आकर दब गए।
जब तक सहयोगी मजदूर दोनों को बाहर निकाल पाते तब तक जोगेन की मौत हो गयी। जबकि ईंट में दबे मजनू को इलाज हेतु ले जाए जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज किशनगंज पहुंचने पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से भेलागुरी गांव व मृतक मजदूर के गांव में मातम पसरा है।
सुखानी थानाध्यक्ष विजय पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजन के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों कूचबिहार दिनहाटा से आकर ईंट भट्ठा में मजदूरी करते थे।
Tags:    

Similar News

-->