गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने महिला को कुचला, ऑन द स्पॉट डेथ

बड़ा हादसा

Update: 2023-06-21 15:15 GMT
बिहार। जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है। जहाँ आज यानि बुधवार को एक गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना धपरी लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के धपरी गांव के पास घटी। वहीं, मृतक महिला कि पहचान धपरी गांव निवासी महेश पंडित की पत्नी कौशल्या देवी (35) के रूप में हुई है। जहां इस घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगो की भीड़ इक्क्ठा हो गयी। जहां वे ट्रक में तोड़ फोड़ करने लगे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बिहार के झाझा जमुई एनएच 333 को जाम कर दिया है। इसके बाद घटना की सूचना पर झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगी।
मिली जानकारी के अनुसार, कौशल्या देवी अपनी बेटी अनुराधा कुमारी के साथ अपने मायके झाझा थाना क्षेत्र के खुरी पारस गांव जा रही थी। उसी दौरान धपरी गांव के पास गैस सिलेंडर से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक महिला की बेटी अनुराधा कुमारी ने बताया कि, झाझा थाना क्षेत्र के खुरी पारस गांव में मामा के घर आज पूजा थी। उसी को लेकर धपरी गांव जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मम्मी को घसीटते हुए कुचल दिया। झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि, सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। इसी के साथ मामले की छानबीन की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->