रावी में गिरा सीमेंट से लदा ट्रक, चालक की मौत

Update: 2024-05-12 10:37 GMT
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार एक सीमेंट से लदा ट्रक के अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंबा के गांव तराला निवासी योगराज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने शिक्षा विभाग को लिखित आदेश जारी किये हैं। नए समय बदलाव के अनुसार 13 मई से स्कूल सुबह आठ बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद होंगे। गौरतलब है कि ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और उमस और लू का प्रकोप भी जारी है।
Tags:    

Similar News