आदिवासी महिला ने 3 लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Update: 2023-08-03 09:27 GMT
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के किशनगंज इलाके में एक आदिवासी महिला के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके घर लगभग छह माह पहले रंजीत सिंह नाम का व्यक्ति आया। उसने पति और बेटे को धमकाने के बाद, उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बाद में वह अपने दो साथियों गुलाब और राम के साथ जंगल में ले गया, जहां इन लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशनगंज के थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया है कि एक महिला ने आवेदन दिया है कि ग्राम भगोर से लगभग छह माह पहले एक व्यक्ति अपने साथ जबरदस्ती ले गया था और जब से अभी तक जबरन गलत काम किया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला ने तीन आरोपियों के नाम बताए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News