Mandi-Pandoh रोड पर आज से सुचारू रूप से चलेगा ट्रैफिक

Update: 2024-08-01 12:03 GMT
Pandoh. पंडोह। मंडी-पंडोह सडक़ मार्ग एक अगस्त से बिना किसी बंद के निरंतर सुचारू रहेगा। बता दें कि उपयुक्त मंडी के आदेशानुसार चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी से पंडोह तक 27 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद करने का निर्णय लिया था। जिसमें मलबा पत्थर हटाया जाना था। उसका समय 31 जुलाई को समाप्त हो गया। अब एक अगस्त से इस सडक़ मार्ग पर किसी तरह का कोई बंद नहीं होगा। इससे वाहन चालकों व आम जनमानस ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि यह एक जनविरोधी निर्णय था। जिसकी हर किसी ने जम कर निंदा की है। बता दें कि इस सडक़ मार्ग के तीन डैंजर प्वाइंट चिन्हित किए गए थे। जिन्हें सुरक्षित करने के लिए रोज़ लोगों को परेशान किया गया। दुख की बात है कि ये तीनों प्वाइंट
आज़ भी जस के तस है।

फोरलेन निर्माण कंपनी ने प्रशासन द्वारा दी गई खुली छुट का जमकर फायदा उठा और खूब पत्थर बेचे। इसके लिए यह बंद मांगा गया था। 5 दिनों में मात्र 10 घंटे के बंद ने लाखों लोगों को परेशान किया। इनके कार्यक्रमों को बाधित किया। यहां तक कि विवाह-शादियों में भी खलल डाला। इससे बेहतर होता एक दिन रात के लिए सडक़ मार्ग बंद किया जाता तो कंपनी को 24 घंटे का समय मिल जाता और लोग परेशान भी नहीं होते। पंचायत प्रधान पंडोह गीता व प्रधान जागर भूषण ने जिला प्रशासन से दोबारा इस सडक़ मार्ग को कभी बंद ना करने की अपील की है। उधर एडीशनल एसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि एक अगस्त से मंडी पंडोह सडक़ मार्ग पूरी तरह से सुचारू रहेगा। किसी तरह का कोई बंद नहीं होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि पांच दिनों के बंद से आशानुसार लाभ नहीं मिल पाया है।
Tags:    

Similar News

-->