पहली ही बारिश में थमे पहिए चलेट-दियोली कॉजवे पर जाम

Update: 2026-07-21 11:56 GMT
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। मानसून की पहली तेज बारिश ने ही दौलतपुर चौक-गगरेट सडक़ मार्ग की समस्या खडी हो गई। सोमवार को चलेट और दियोली कॉजवे पर दियोली खड्ड के उफान पर आने से वाहनों के पहिये थम गए। खड्ड में पानी का स्तर बढऩे के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कॉजवे पूरी तरह पानी की चपेट में आ गया, जिसके चलते प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए आवाजाही रोकनी पड़ी। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। स्थानीय निवासी हरीश कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार और रजनीश सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब भी क्षेत्र में भारी बारिश होती है, दियोली खड्ड उफान पर आ जाती है और कॉजवे जलमग्न होने से दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है।
Tags:    

Similar News