Kullu. कुल्लू। पर्यटन एवं धार्मिक नगरी मणिकर्ण की ओर पर्यटकों का आवागमन शुरू हो गया है। बाहरी राज्यों में तपती गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक मणिकर्ण की वादियों की ओर आ रहे हैं। पिछले दो सप्ताह एसे से मणिकर्ण घाटी में पर्यटक बढऩे शुरू हो गए हैं। भुुंतर-मणिकर्ण सडक़ पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। जिससे यात्री परेशान भी हो रहे हैं। गुरुवार को भुंतर-मणिकर्ण सडक़ पर ट्रैफिक जाम लगा। जिससे काफी देर तक यात्री परेशान रहे हैं। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्यटन नगरी मणिकर्ण में ट्रैफिक जाम की समस्या से आखिर कब मुक्ति मिलेगी।
घाटीवासी परेशान हैं। पर्यटकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। हर दिन घाटी में ट्रैफिक जाम से यात्री कराहते रहते हैं। जाम की समस्या अत्यंत गंभीर है। सरसाड़ी से लेकर मणिकर्ण तक कई स्पॉटों पर हर दिन ट्रैफिक जाम लग रहा है। घाटीवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को हर दिन जाम से जूझना पड़ता है। इन दिनों भी पर्यटन सीजन की शुरूआत दौर ही में ट्रैफिक की दिक्कत आ रही है। दशकों से इस समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। अब हालात और भी खराब हो गए हैं। लिहाजाए जाम से तंग आ चुके लोग अब इस समस्या से अविलंब मुक्ति चाहते हैं। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों को भी कई बार इस समस्या से रू-ब-रू करवाया जा चुका है।