आज का पंचांग, 2 जून 2023

Update: 2023-06-02 00:34 GMT

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ।

परिधि योग सायं 05 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शिवयोग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 29 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 2 जून 2023 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 2 जून 2023 : शाम 7 बजकर 14 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 2 जून 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 49 मिनट से 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल अगली रात्रि 9 बजकर 41 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक। रवि योग सुबह 6 बजकर 53 मिनट से अगले दिन 6 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 जून 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 3 मिनट से 1 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)

Tags:    

Similar News