Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 26 जून 2024

Update: 2024-06-26 00:39 GMT

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। यात्रा में कष्ट संभव है। बाकी व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। ये उतार-चढ़ाव का दिन है। बहुत परेशान मत होइएगा, कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति में थोड़ी परेशानी दिख रही है। सीने में थोड़ा विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोर्ट-कचहरी से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की ठीक है। व्यापार की स्थिति भी ठीक है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत हैं। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। नीली वस्तु का त्याग करें।

धनु राशि- नाक-कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी मजबूत नहीं दिख रही है, कमजोर दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा,लेकिन कोई रिस्क मत लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन हानि के शिकार होंगे। कोई निवेश मत करिएगा। कुटुंबों से थोड़ा सा तालमेल बनाकर रखिएगा, जुबानी जंग मत करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। बेचैनी-घबराहट संभव है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मन बहुत अच्छी स्थिति में नहीं रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।


Tags:    

Similar News

-->