आज का राशिफल, 4 जुलाई 2023

Update: 2023-07-04 00:34 GMT

मेष राशि– यात्रा का संयोग बनेगा, धार्मिक बने रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान की स्थिति काफी सहायक होगी, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि– परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल है, वाहन धीरे चलाएं। संभल कर रहें। कोई रिस्क ना लें, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– जीवनसाथी कदम से कदम मिलाकर चलेंगे, चली आ रही परेशानी दूर होगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान अच्छा होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि– आपके ऑपोजिटर थोड़े सक्रिय रहेंगे, नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी करेंगे लेकिन स्वयं हारेंगे और आपकी जीत होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– भाग्य साथ देगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, बस मन पर काबू रखिए, भावुकता पर काबू रखें, पढ़ने लिखने में समय व्यतीत करिए। बाकी बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें, व्यापार सही चलेगा, लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, कलह से बचें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– व्यवसाय में आक्रामक बनें लेकिन दैनिक जीवन में आक्रामकता से बचें। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार काफी अच्छा, शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि– जुबान पर काबू रखें, कुछ भी ना बोलें, सोच समझ कर बोलें क्योंकि कुछ ऐसी राज बोल जाएंगे जिससे आपस में तू-तू मैं-मैं की स्थिति आ जाएगी। प्रेम संतान मध्यम, व्यार बहुत अच्छा, पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान की स्थिति काफी अच्छी हो गई है, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है, लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, एक तरीके से ऊर्जा का और द्रव का ह्रास होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि– आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– राजनीतिक लाभ मिलेगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।


Tags:    

Similar News

-->