आज का राशिफल, 13 जुलाई 2023

Update: 2023-07-13 00:36 GMT

मेष राशि:धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। निवेश करने से थोड़ा बचिए। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि:मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी जीवन में उसकी उपलब्धता रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन सिर दर्द संभव है। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है व्यापार भी अच्छा है। काली जी के प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के विभिन्न स्त्रोत बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा होगा व्यापार भी अच्छा होगा। सुखद दिन है बहुत अच्छा दिन है। शिवजी का जलाभिषेक करना और अधिक शुभ फल देगा।

सिंह राशि: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कुछ अधिकारियों को आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। कोर्ट-कचहरी में जीत हासिल होगी। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना और शुभदायक होगा।

कन्या राशि: भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि:चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का भरपुर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम और प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:भावुक मन से कोई निर्णय नहीं लीजिएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम और प्रेम-संतान मध्यन है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह क्लेश भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।


Tags:    

Similar News

-->