चक्रवाती तूफान के साथ आज बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पर ताजा अपडेट

Update: 2022-05-11 01:38 GMT

दिल्ली। हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है. उधर, यूपी, दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य हैं, जहां पर चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश होगी. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

इसके अलावा, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. जम्मू की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा.  यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन में तेज धूप खिली रहने का अनुमान है. हालांकि, गोरखपुर, बलिया जैसे जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश के भी आसार हैं.

बिहार के पटना की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. इसके अलावा, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में आज हल्के बादल छाए रहेंगे. हिमाचल प्रदेश के शिमला में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ओडिशा-आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान असानी का असर दिखाई देने लगा है. समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं तो तेज हवाएं भी चल रही हैं. skymetweather के अनुसार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और तटीय ओडिशा में बहुत भारी वर्षा की संभावना है. गुरुवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Tags:    

Similar News