डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कोतवाली थाने में तैनात टीआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले उसने फोन पर यह जानकारी दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, फिर खिड़की से देखने पर पता चला कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। डीआईजी ने बताया कि उन्होंने अपने दाईं कनपटी में गोली मारी। घटना की वीडियोग्राफी करवाई गई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंचने वाली है। उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह यहां पर अकेले रह रहे थे। कल सुबह तक उनका परिवार आ जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।