ईसपुर में लकड़ी से लदी तीन गाडिय़ां पकड़ी

Update: 2026-02-11 12:01 GMT
Una. ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत ईसपुर में पुलिस ने लकड़ी से लदी तीन पिकअप गाडिय़ां पकड़ी हैं। पुलिस ने तीनों गाडिय़ों को कब्जे में ले ली है। वहीं तीनों गाड़ी चालकों के खिलाफ बीएनएस व वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि पंडोगा पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह टीम सहित गश्त पर रवाना थे। इस दौरान पेट्रोल पंप ईसपुर के पास तीन पिकअप गाडिय़ां
खड़ी थी।


इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप चालक बिटटू निवासी घडोह (बंगाणा) से लकड़ी से संबंधित परमिट मांगा तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस दौरान अन्य दो गाडिय़ों के चालान गाडिय़ों को लॉक कर कहीं चले गए थे। उक्त गाड़ी चालक कहां से लकड़ी लेकर आए है और कहां लेकर जा रहे है, इस बारे पता करने के लिए पुलिस जुट गई है। उधर, इस बाबत एसपी सचिन हिरेमठ ने कहा कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News