आठ दिन में तीन लाख पर्यटकों ने देखी अटल टनल

Update: 2026-06-22 08:51 GMT
Kullu. कुल्लू। देश दुनिया के पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग आकर्षित कर रही है। अटल टनल के उद्घाटन को अभी साढ़े पांच सालों से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अटल टनल रोहतांग देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। सैलानी अटल टनल रोहतांग का दीदार करने पहुंचे। अटल टनल रोहतांग के बहाने पर्यटकों ने लाहुल-स्पीति की बर्फीली वार्दियों का दीदार भी किया।

रोहतांग के साथ-साथ पर्यटकों ने बारालाचा, कुंजुम दर्रा,चंद्रताल सहित ऊंची सुंदर पहाडिय़ों को भी निहारा। 14 जून से लेकर 21 जून तक लाखों की संख्या में पर्यटक रोहतांग, अटल टनल रोहतांग और लाहुल की वादियों में पहुंचे। पिछले सात दिनों में अटल टनल रोहतांग का दीदार 318168 से अधिक पर्यटकों ने किया। बता दें कि 14 जून से 21 जून तक 53028 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग से इन और आउट हो गए हैं। इन वाहनों में काफी संख्या में पर्यटक अटल टनल का दीदार कर चुके हैं। पिछले एक सप्ताह से निचले क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक काफी संख्या में मनाली, और लाहुल-स्पीति पहुंचे। काफी पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग को निहारा। रविवार को भी 7500 हजार के आसपास पर्यटक अटल टनल रोहतांंग से आर-पार हुए।
Tags:    

Similar News