नदी में नहाते वक्त तीन लड़के डूबे, एक का मिला शव

बड़ी खबर

Update: 2023-08-11 18:19 GMT
रायसेन। जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छाटेर में तेंडोनी नदी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए। इसमें से 12 साल के बालक उजेर का शव मिल गया तो वहीं 15 साल का किशोर तालिब और 20 वर्षीय आशिफ अब भी लापता है। पु‍लिस के अनुसार सभी उदयपुरा के कोलीपुरा मोहल्ले के रहने वाले हैं। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उदयपुरा निवासी 4 बच्चे नमाज पढ़ाने के लिए हाफिज तालिब और आशिफ के साथ ग्राम छाटेर गए थे। यहां हाफिज ने नमाज पढ़ाई और वापस लौटते वक्त तेंडोनी नदी में नहाने लगे। इसी दौरान हाफिज तालिब और आशिफ सहित बालक उजेर नदी में डूब गए। उनके साथ आए तीन अन्य बालक बाहर ही खड़े थे। उन्होंने तुरंत घर पहुंचकर स्वजनों को जानकारी दी। मौके पर उदयपुरा पुलिस सहित होमगार्ड के जवानों रेस्क्यू चलाया। कुछ समय बाद उजेर पिता राशिद मंसूरी का शव मिला गया, वहीं आशिफ और तालिब की तलाश अब भी की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->