इस वक्त की सबसे बड़ी खबर. नीतीश कैबिनेट (Bihar Minister Death) के एक मंत्री का आज निधन हो गया है. बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन दिल्ली के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में हुआ है. विनोद कुमार सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंत्री विनोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी. विनोद कुमार सिंह के निधन पर बिहार के राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त है. 


Tags: