सैंज में मतदाता जागरूकता थीम पर होगी नाटी

Update: 2024-04-28 10:28 GMT
सैंज। सैंज घाटी के अराध्य देव श्रीलक्ष्मी नारायण के सम्मान में मनाया जाने वाला जिला स्तरीय सैंज मेले की तैयारियां मेला कमेटी ने तेज कर दी। भारी त्रासदी के वाबजूद तीन मई से शुरू होने वाला जिला स्तरीय सैंज मेला इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने कहा कि बाढ़ आने से मेला मनाने में भले ही कठिनाइयों का समाना करना पड रहा है। इसके वाबजूद इस वर्ष भी जिला स्तरीय सैंज मेला वडे धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेला पांच दिवसीय होगा जिसमें विभिन्न दैनिक व रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता, तलवार नृत्य बॉयस ऑफ सैंज, ओल्ड फैशन शौ, झांकियां व लोकतंत्र महापर्व पर महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर आयोजित होने वाली महिलाओं की महानाटी मेले का विशेष आकर्षण होगी। लोकतंत्र महापर्व महानाटी थीम पर आधारित इस लोकनृत्य के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व मतदाताओं को संवर्धन एवं उत्थान का एक माध्यम है। पांच दिवसीय मेले में देव संस्कृति की परंपरा का निर्वहन, झांकियों का प्रदर्शन, लोक संस्कृति दलो का कुल्लवी लोक नृत्यए रात्रि व दैनिक संस्कृति कार्यक्रम, वॉइस ऑफ सैंजए ओल्ड फैशन शो, लोकतंत्र महापर्व पर महानाटी के अलावा सैंज के अतिरिक्त विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला स्तरीय सैंज मेला सैंज घाटी की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। जिला स्तरीय सैंज मेले में पहली बार ओल्ड फैशन शो का कार्यक्रम करवाया जा रहा है जिसमें पुरानी सास्कृतिक को पेश किया जाएगा। इस वर्ष लोकतंत्र के महापर्व पर महानाटी भी होगी, जिसमें हजारों महिलाओं भाग लेगीं और सभी लोगो को मतदान के महत्व से जागरूक किया जाएगा, जिसमें हजारों महिलाएं सामूहिक लोकनृत्य करेंगी। गायन के क्षेत्र में प्रतिभा निखारने के लिए वॉयस ऑफ सैंज कार्यक्रम भी होगा। इस वर्ष तहसीलदार सैंज हीरा सिंह नलवा के मार्गदर्शन में मेला कमेटी एक नया प्रयास करने जा रही है। जिसके माध्यम से मेले में शरीक होने वाले देवी-देवताओं को अलग-अलग टीमों द्वारा मेला मैदान पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
Tags:    

Similar News