मथुरा: मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए. मकान के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और राहत व रेस्क्यू में जुट गया है. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कई मकान गिर गए हैं. वहीं, हादसे में एक व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है.

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए हैं. कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य में जुट गई है. फिलहाल मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए और कई लोगों के दबे होने की आशंका है. बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू किया जा रहा है.
Tags: