Shimla. शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा है कि दो सबसे परिवर्तनकारी तकनीकों कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) नई दुनिया को आकार दे रहे हैं। इसका असर उद्योगों पर भी पड़ रहा है। इनोवेशन से हमारे जीवन, काम और तकनीक के साथ हमारी बातचीत के तरीके को बदल रहे हैं। श्री पठानिया ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता और मशीन लर्निंग सिर्फ भविष्य की अवधारणाएं नहीं हैं। यह तकनीक प्रगति का वर्तमान और भविष्य है। कुलदीप पठानिया राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर 250 से अधिक विधायकों को विधानसभा कमेटियों की तर्ज पर अलग-अलग 15 समितियों में शामिल कर उनके लिए विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रर्वतक और एमआईटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष राहुल करड़ के विशेष आग्रह पर कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी समिति बैठकों को अलग-अलग समिति कक्ष में जाकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुशासन को कैसे और भी पारदर्शी बनाया जाए।