सोलन। सोलन शहर में बुधवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुईए जिससे मौसम सुहावना बना रहा। करीब 10 बजे अचानक बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। लोग गर्मी बढऩे का अनुमान ही लगा रहे थे कि कुछ ही देर बाद मौसम ने फिर करवट ली और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई।
करीब 10 से 15 मिनट तक हुई इस बारिश ने गर्मी से राहत तो दी हीए साथ ही मौसम को भी पूरी तरह खुशनुमा बना दिया। बारिश थमने के बाद दोबारा धूप निकल आई और दिनभर धूप व बादलों की आंख.मिचौली का सिलसिला जारी रहा। वहीं बारिश के बाद बाजारों और सडक़ों पर कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में मौसम इसी तरह परिवर्तनशील बना रह सकता है।
सीएमओ सोलन डाक्टर अजय कुमार पाठक ने कहा कि बदलते मौसम के दौरान सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बारिश और तापमान में उतार.चढ़ाव के कारण सर्दीए जुकामए वायरल बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यदि बुखार, खांसी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लें।