मंडी शहर की 14 बावडिय़ों का पानी पीने लायक नहीं

Update: 2026-06-04 11:17 GMT
मंडी। मंडी शहर की 14 बावडिय़ों का पानी पीने लायक नहीं है। जल शक्ति विभाग द्वारा गुपचुप तरीके से की गई सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक अमले में हडकंप मच गया है। प्रशासन ने लोगों को इन दूषित बावडियों का जल प्रयोग करने पर पाबंदी लगाते हुए एडवाइजरी भी जारी की है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग द्वारा नलकों में सप्लाई किए जा रहे पानी को प्रयोग करने की सलाह दी गई है। मंडी नगर निगम की आबादी 50 हजार से ज्यादा है और जल शक्ति विभाग की पानी की सप्लाई फेल होते ही लोग इन बावडिय़ों की शरण में पहुंच जाते हैं। शहर की बाबडियों का पानी दूषित पाए जाने के बाद नगर निगम के अधिकारी एकदम से हरकत में आए हैं और एक ही दिन में 16 बावडियों की सफाई करवा दी गई है। बावडिय़ों के पानी के सैपल की रिपोर्ट फेल होने से लोगों में हडक़ंप मच गया है।

नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न बावडिय़ों के जल की गुणवत्ता की हाल ही में जल शक्ति विभाग मंडी द्वारा जांच की गई है। माइक्रोबायोलॉजिकल जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ बावडिय़ों का जल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा है। मंडी के नागरिकों को आगामी आदेशों तक इन बावडिय़ों के जल का पेयजल अथवा अन्य घरेलू उपयोग के लिए प्रयोग न करें के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सुरक्षित और स्वच्छ जल का ही प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
Tags:    

Similar News