PATNA पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बॉलीवुड फिल्म ‘The Vvaan’ की टीम ने लोक सेवक आवास में मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, निर्माता एकता कपूर समेत पूरी टीम मौजूद रही। मुलाकात के दौरान फिल्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि ‘The Vvaan’ की कहानी बिहार की लोककथा पर आधारित है, जिसमें राज्य की संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन की झलक देखने को मिलेगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिल्म टीम का स्वागत किया और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को फिल्मों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। फिल्म टीम ने भी बिहार की लोककथाओं और संस्कृति को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने को लेकर अपने अनुभव साझा किए। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म के जरिए बिहार की परंपराओं और कहानियों को नए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
बैठक में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत की। निर्माता एकता कपूर ने फिल्म निर्माण और इसकी कहानी से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी। बिहार अपनी लोककथाओं, कला और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। ऐसे में राज्य की कहानियों पर आधारित फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखी जा रही है।
Tags: