Una. ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा चौथी तक कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी कक्षा अध्यापिकाओं ने अपनी कक्षा के बच्चों की सहायता से कक्षाओं को बड़ी अच्छी तरह सजाया। सभी बच्चे और कक्षा अध्यापिकाएं इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित रहे। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य आरएल पाठक ने सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए रचनात्मक कार्य की प्रशंसा की।
कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। प्रधानाचार्य ने बच्चों को ईरान और अमेरिका के युद्ध के बारे में बताते हुए विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और रुपए को मजबूत रखने के लिए एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल का कम उपयोग करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि समझदारी से किया गया खर्च और ऊर्जा अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने में बहुत मदद करती है। कक्षा सज्जा प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका सुदेश कपिल, रीना, देवेंद्र और राम कुमार ने निभाई। वहीं छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।