राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए कर रही काम

Update: 2025-10-16 12:19 GMT
Baijnath. बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से खंड विकास कार्यालय बैजनाथ के प्रांगण में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य भवन एवं सन्निर्माण कार्य से जुड़े पंजीकृत श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। शिविर की अध्यक्षता विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने की जबकि हिमाचल प्रदेश
भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक बैजनाथ व कामगार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष द्वारा श्रमिकों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर रविंदर सिंह, संजय सैनी, वीरेंद्र जमवाल, अतुल चौधरी, राज कुमार, रणजीत, गोपाल, वनवीर आदि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News