पालिका की और से सड़क को चौड़ा और डामरीकृत किया जा रहा

Update: 2024-05-01 11:27 GMT
जालोर। जालोर शहर की मुख्य सडक़ अम्बेडकर सर्किल से करड़ा रास्ता तक सडक़ का कायाकल्प हो रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सडक़ को चौड़ा करने के साथ डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। चौड़ी व नवीन सडक़ का कार्य पूर्ण होने के बाद इसे हरा—भरा करने के लिए नगर पालिका कवायद शुरू करेगी। पालिका सडक़ के दोनों ओर हरियाली के लिए पेड़—पौधे लगाने का कार्य करेगी। पालिका की इस कवायद के बाद शहर के मुख्य मार्ग का सौन्दर्यकरण होने के साथ हरियाली छाएगी। इस मार्ग पर दो लेयर में डामरीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर काफी समय से काम बंद होने से शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, अब कार्य शुरू होने से बाद इस मार्ग पर शहरवासियों का सफर सुगम होगा।
अम्बेडकर सर्किल से करड़ा चार रास्ते तक सडक़ के कायाकल्प का कार्य शुरू हो चुका है। सडक़ की चौडाई व डामरीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद पालिका इस मार्ग को हरित बनाने के लिए कवायद शुरू करेगा। सडक़ के दोनों ओर पालिका की ओर से छायादार व फलदार पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को धूप से राहत मिल सके। वहीं शहर के मुख्य मार्ग का सौन्दर्यकरण भी हो सके। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर करीब 2.75 करोड़ रूपए खर्च कर करड़ा चार रास्ते से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के साथ नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें अम्बेडकर सर्किल से महावीर चौराहे तक करीब 10.50 फीट व महावीर सर्किल से करड़ा चार रास्ता सर्किल तक करीब 14 फीट चौड़ी सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। महावीर सर्किल तक चौडाई के साथ एक बार डामरीकरण भी हो गया है। महावीर चौराहे से करड़ा चार रास्ते तक कार्य चल रहा है।
Tags:    

Similar News