New Delhi नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत ₹1,800 बढ़कर 10 ग्राम पर ₹1,01,600 पहुंच गई। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹2,800 चढ़कर ₹1,02,100 प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर 2024 से अब तक सोना करीब ₹22,650 यानी 29% महंगा हुआ है।
इस दौरान चांदी की कीमत ₹98,500 प्रति किलो पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड $3,499.92 प्रति औंस तक पहुंचा।