4 बच्चों को अपने पास रखा, पति ने फिर पत्नी की दूसरी शादी करा दी

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-08-03 01:01 GMT

यूपी। गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव के एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ शुक्रवार को तहसील में स्थित में शिव मंदिर पर करवा दिया। महिला के चार बच्चे की मां हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। युवक की शादी 15 वर्ष पूर्व कुशीनगर जिले के रगड़गंज में हुई थी। इसके बाद वैवाहिक जीवन अच्छे से चल रहा था। महिला के चार बच्चों की मां भी बनी। उसका पति बैंगलुरु में रहकर पेंटिंग का कार्य करता था। दो वर्ष पूर्व इसी दौरान महिला का बगल के एक गांव के रहने वाले युवक से घर पर मिट्टी गिराने के दौरान दोनों में आपसी सम्बन्ध हो गए।

दोनों बातचीत करने लगे। पति का आरोप है कि फोन के कॉन्फ्रेंस काल करके पत्नी का प्रेमी उसके साथ गाली गलौज भी करता था। जिसके बाद पति जब बेंगलुरु से घर गांव पहुंचा तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। इसके बाद पीड़ित पति ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाया था। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया और उसके पति को सुपुर्द कर दिया। इससे आहत पति ने तहसील में पहुंचकर शिव मंदिर पर अपनी मौजूदगी में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दिया। यह घटना क्षेत्र में खास चर्चा में है।

मुरादाबाद के एक गांव की युवती तीन वर्ष में प्रेमी के साथ दो बार फरार हो गई। परिजनों ने तलाश करने के बाद छजलैट थाने में तहरीर देकर युवती का पता लगाने की मांग की है। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव की युवती का प्रेम प्रसंग बिजनौर के धामपुर निवासी युवक से 2020 से चला आ रहा था जब सारी बात का युवती के परिजनों को पता लगा युवती का घर से निकलना बन्द कर दिया। 2022 को युवती मौका पाकर प्रेमी के साथ फरार होगयी परिजनों ने बताया की उस समय वह नाबालिक थी जिस पर पुलिस ने उसे एक सप्ताह में ही तलाश कर युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया कि अब युवती बालिग थी देर रात को किसी समय वह पुराने प्रेमी धामपुर निवासी अजीत के साथ फरार हो गई, जिसे कई गांववालों ने उसके साथ जाते देखा है। पुलिस ने तहरीर लेकर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

null