महाराष्ट्र: अहमदनगर में राहुरी तालुका के ग्रामीण इलाके में एक तेंदुआ घुस आया. कुत्ते ने तेंदुए को भगा दिया. वन विभाग की तरफ से शेयर किये गए वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

वीडियो में दिख रहा की एक तेंदुआ धीरे-धीरे दबे पांव से एक घर में पहुंचता है. कुत्ते को देखकर तेंदुआ तेजी से उसके ऊपर झपट्टा मारता है. खूंखार तेंदुए को देखकर भी कुत्ता डरता नहीं फिर कुत्ते को अपने ऊपर भारी पड़ता देख तेंदुआ भाग जाता है.
Tags: