वायरल वीडियो। कुत्ते बच्चों के बेहद अच्छे दोस्त होते हैं और ये कुत्ते छोटे बच्चों का तो बेहद ही ख्याल रहते हैं. कुत्ते नन्हे बच्चों के साथ खूब खेलते हैं उनकी खास केयर भी करते हैं. सोशल मीडिया पर आपने अभी तक कुत्तों के साथ मस्ती करते और खेलते तमाम वीडियोज देखे होंगे. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस वीडियो में बच्चा और कुत्ता दोनों एक दूसरे की तरह हरकतें करते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो में नन्हा डॉगी छोटे बच्चे के साथ-साथ उसी की तरह नाटक करते दिखाई दे रहा है. सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा बच्चा फर्श पर लेटा हुआ है और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. वहीं, उसके बगल में नन्हा डॉगी भी फर्श पर लेटा हुआ है और बच्चे के अंदाज में ही आगे बढ़ने का नाटक करता है. इसके बाद वीडियो में आगे देखने को मिलता है कि बच्चा उठने की कोशिश करता है तो नन्हा डॉगी भी उठ जाता है, लेकिन थोड़ी ही देर में वह फिर से फर्श पर लेटने के अंदाज में आ जाता है और फिर एकदम मस्ती भरे अंदाज में आगे बढ़ने की कोशिश करने लगता है.

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर दिल हार रहे हैं. हर कोई इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहा है. नेटिजंस का मानना है कि ऐसी हरकतें करने से ये बच्चा बहुत जल्द चलना सीख सकता है.


Tags: