BSF जवान की हत्या पत्नी ने ही करवाई थी, प्रेमी देवर का मिला साथ

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-04-04 00:51 GMT

यूपी। मेरठ में एक और मुस्कान सामने आई है। बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या पत्नी कोमल ने अपने प्रेमी गुलशन के साथ मिलकर अंजाम दी। दोनों ने मिलकर प्लानिंग की और छह लाख रुपये सुपारी देकर गुलशन की हत्या कराई। पुलिस ने फिलहाल बीएसएफ जवान की पत्नी कोमल, उसके प्रेमी समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

पुलिस लाइन में एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने इंचौली के धनपुर गांव में 27 मार्च की रात को हुई बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या का खुलासा किया। बताया कि 27 मार्च की रात करीब 1.40 बजे घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई। 28 मार्च की शाम करीब चार बजे परिजनों ने लाश देखी। इस मामले में खुलासे के लिए टीम लगाई गई थी। मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नैनसिंह के मौसेरे भाई गुलशन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस लाइन में एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने इंचौली के धनपुर गांव में 27 मार्च की रात को हुई बीएसएफ जवान नैनसिंह की हत्या का खुलासा किया। बताया कि 27 मार्च की रात करीब 1.40 बजे घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की गई। 28 मार्च की शाम करीब चार बजे परिजनों ने लाश देखी। इस मामले में खुलासे के लिए टीम लगाई गई थी। मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नैनसिंह के मौसेरे भाई गुलशन को गिरफ्तार कर लिया। कोमल को प्रेसवार्ता में बाकी आरोपियों के साथ खड़ा किया था। इस दौरान वह बेहोश होकर गिर गई। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कोमल को संभाला और जिला अस्पताल भिजवाया।


Tags:    

Similar News